दो कारों की भीषण टक्कर में 5 लोग जिंदा जले! दो की हालत नाजुक...जानें पूरी घटना
कार के अंदर फंसे लोग आग की चपेट में आ गए। वे लोग मदद के गुहार लगाते रहे। लेकिन, कोई उनकी मदद नहीं कर सका।;
बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी में आज यानी बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल दो कारों की आपस में टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कारों में आग लग गई। इस दौरान कुछ लोग किसी तरह से बाहर निकल गए और सड़क पर जाकर लेट गए। वहीं, पांच लोग कार के गेट का लॉक नहीं खोल सके, इस वजह से जिंदा जलकर उनकी मौत हो गई। सड़क पर चार लोग जो गिरे, उनको अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, दो की हालत नाजुक है।
पांच लोग जिंदा जले
कार के अंदर फंसे लोग आग की चपेट में आ गए। वे लोग मदद के गुहार लगाते रहे। लेकिन, कोई उनकी मदद नहीं कर सका। इस घटना में पांच लोग जिंदा जल गए। इस तरह के मंजर को देखकर गांव वालों की रूह कांप गई। इस दौरान हाईवे पर भीषण जाम लग गया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
लाशें एक्सप्रेस-वे पर बिखरीं
इतनी तेज टक्कर थी कि कारों में बैठे लोग करीब 20 मीटर दूर तक जा गिरे। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस वजह से लाशें एक्सप्रेस-वे पर बिखर गईं। जानकारी के मुताबिक, मृतकों में दो महिलाएं और तीन बच्चे हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह खींचकर 5 लोगों को बचाया।
वैगन आर कार ब्रेजा टकरा गई
गांव के पास खड़ी वैगन आर कार में पीछे से ब्रेजा टकरा गई। इससे दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में मऊ जिले के घोसी क्षेत्र स्थित खानपुर निवासी तीन बच्चों के साथ पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल दो लोगों की हालत बेहद नाजुक है। दोनों वाहनों में नौ लोग सवार थे। सभी घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ से लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
एसपी ने दी जानकारी
एसपी ने जानकारी दी कि एक कार का नंबर गाजियाबाद का और दूसरी का दिल्ली का है। वैगन आर कार में पति-पत्नी और उनके चार बच्चे थे।