BJP अध्यक्ष नितिन नवीन आज चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल का करेंगे दो दिवसीय दौरा!

अध्यक्ष पद संभालने के बाद से यह नितिन नवीन का पहला दौरा हो सकता है।

Update: 2026-01-27 06:20 GMT

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चुनाव नजदीक है। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल जाने वाले हैं। बता दें कि आज वे दुर्गापुर और आसनसोल के इंडस्ट्रियल इलाके का दौरे पर जा सकते हैं।

 चुनावी प्रचार के लिए जा सकते हैं दुर्गापुर

दरअसल वह अध्यक्ष पद संभालने के बाद पहली बार किसी राज्य में चुनावी प्रचार के लिए जा सकते हैं। इसे देखते हुए भाजपा चुनावों की तैयारियों में जुटी हुई नजर आ रही है। अब भाजपा के नए अध्यक्ष नितिन नवीन का पश्चिम बंगाल दौरा तय हुआ है। बता दें कि अध्यक्ष पद संभालने के बाद से यह उनका पहला दौरा हो सकता है।

Tags:    

Similar News