ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चिराग पासवान ने राहुल गांधी पर कसा तंज! कहा-राहुल गांधी की जिद ने...

Update: 2026-02-10 07:03 GMT

नई दिल्ली। विपक्षी दलों द्वारा लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की खबरों पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि "राहुल गांधी की जिद ने पूरे सदन का ये बजट सत्र पूरी तरीके से वॉशआउट कर दिया है। आपने अपनी वजह से अपने साथियों तक को बोलने नहीं दिया। विपक्ष के पास अपनी बातों को रखने का ये बहुत बड़ा मंच है। ऐसे में विपक्ष ने ऐसा नेता प्रतिपक्ष चुन लिया है जो अपनी जिद की वजह से किसी दूसरे को बोलने का मौका नहीं दे रहे हैं।

लोकतंत्र की गरिमा को लगातार तार-तार कर रहा है विपक्ष

वहीं चिराग ने आगे कहा कि लोकतंत्र की गरिमा को लगातार तार-तार करने का काम विपक्ष के द्वारा किया जा रहा है...लोकसभा स्पीकर के खिलाफ जिस प्रकार से अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कही जा रही है ऐसे में पुन: चिंता की इस बात की होती है कि ये वही लोकसभा के स्पीकर हैं जो निरंतरता में पिछले बार भी थे इस बार भी पुन: उन्हीं को जिम्मेदारी दी गई है।

अविश्वास प्रस्ताव लाने की सोच निंदनीय

चिराग पासवान ने कहा कि विपक्ष को हमेशा बात कहने का मौका दिया गया है लेकिन परंपराओं के विरोध ऐसे मुद्दों को उठाएंगे जिस पर रोलिंग दे चुकी और उस बात पर आप अविश्वास प्रस्ताव ऐसे स्पीकर के प्रति लाएंगे जिन्होंने हमेशा प्रयास किया सत्तापक्ष और विपक्ष एकजूट होकर मिलकर सदन की कार्यवाही में हिस्सा ले। आज जिस प्रकार से विपक्ष उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की सोच रहा है वो निंदनीय है। 

Tags:    

Similar News