सोना-चांदी की कीमत आसमान पर पहुंची! त्योहारी सीजन में आम आदमी की जेब पर बढ़ा वजन, जानें देश के बड़े शहरों में क्या है रेट
नई दिल्ली। सोना और चांदी के भाव लगातार आसमान छू रहे हैं। त्योहारी सीजन को देखते हुए लोग सोना-चांदी की खरीदारी करते हैं। लेकिन जिस तरह भाव बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए ऐसा लगता है कि इस बार त्योहारी सीजन में लोगों की जेब पर अच्छा-खासा असर पड़ने वाला है। दीपावली और धनतेरस से पहले ही सोने ने अपने तेवर तेज कर लिए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमतें 1,24,000 रुपए के पार चली गई।
सोना रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच
वहीं सोने के साथ-साथ चांदी के रेट में लगातार तेजी देखी जा रही है। देश की राजधानी दिल्ली में आज चांदी 1,60,100 रुपए (प्रति किलोग्राम) के दर से बिक रही है। वता दें कि अमेरिकी टैरिफ और अब अमेरिका में लंबे समय से चल रहे शटडाउन के कारण जो वैश्विक उतार-चढ़ाव हुआ है, उसने भी सोने की कीमतों में उछाल लाने का काम किया है। इन सभी के बीच निवेशक एक सेफर विकल्प के तौर पर सोने की खरीदी कर रहे हैं। लगातार हो रही मांग से सोना रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच चुका है।
जानें आपके शहर में सोने का भाव?
दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट - 1,24,090 रुपए
22 कैरेट - 1,13,760 रुपए
18 कैरेट - 93,110 रुपए
मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट - 1,23,940 रुपए
22 कैरेट - 1,13,610 रुपए
18 कैरेट - 92,960 रुपए
लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट - 1,24,090 रुपए
22 कैरेट - 1,13,760 रुपए
18 कैरेट - 93,110 रुपए
कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट - 1,23,940 रुपए
22 कैरेट - 1,13,610 रुपए
18 कैरेट - 92,960 रुपए
चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट - 1,24,210 रुपए
22 कैरेट - 1,13,860 रुपए
18 कैरेट - 94,260 रुपए
अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट - 1,23,990 रुपए
22 कैरेट - 1,13,660 रुपए
18 कैरेट - 93,010 रुपए
बेंगलुरु में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट - 1,23,940 रुपए
22 कैरेट - 1,13,610 रुपए
18 कैरेट - 92,960 रुपए