'बॉर्डर2' के सामने घुटने टेकती हुई नजर आ रही 'मर्दानी 3', जानें अब तक का कलेक्शन

मर्दानी 3 का बजट लगभग 60 करोड़ रुपये का है, जिसे वसूलने के लिए फिल्म को आने वाले हफ्तों में मजबूत पकड़ बनाए रखनी होगी।

Update: 2026-02-02 11:30 GMT


मुंबई। रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 30 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने शुरुआती 2 दिनों में बढ़िया कलेक्शन किया। हालांकि सनी की 'बॉर्डर 2' के सामने फिल्म अब घुटने टेकती हुई नजर आ रही है। बता दें कि फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 17.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

ये रहे आंकड़े

दिन 1 (शुक्रवार): 4.00 करोड़

दिन 2 (शनिवार): 6.25 करोड़

दिन 3 (रविवार): 7.25 करोड़

कुल भारत कलेक्शन- 17.50 - 17.70 करोड़

वर्ल्डवाइड कलेक्शन- बता दें  कि इस फिल्म ने लगभग 25.10 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है।

'बॉर्डर 2' से सीधा मुकाबला

फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की बॉर्डर 2 से कड़ी टक्कर मिल रही है, जो पहले से ही ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन कर रही है।

ऑक्युपेंसी

रविवार (1 फरवरी) को हिंदी बेल्ट में फिल्म की कुल ऑक्युपेंसी लगभग 33.29% रही।

कितना था बजट

जानकारी के अनुसार, मर्दानी 3 का बजट लगभग 60 करोड़ रुपये का है, जिसे वसूलने के लिए फिल्म को आने वाले हफ्तों में मजबूत पकड़ बनाए रखनी होगी।

Tags:    

Similar News