असम के पर्यवेक्षकों के साथ आज शाम पांच बजे बैठक करेंगी प्रियंका गांधी, जानें क्या है उद्देश्य

Update: 2026-02-10 04:41 GMT

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी आज असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगी। बता दें कि प्रियंका गांधी आज शाम 5 बजे असम के वरिष्ठ पर्यवेक्षकों के साथ बैठक करेंगी। प्रियंका गांधी असम कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष हैं। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन, टिकट वितरण की रणनीति और राज्य में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर चर्चा होने की संभावना है।

वरिष्ठ पर्यवेक्षक

इस बैठक में मुख्य रूप से कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार शामिल होंगे, जो दिल्ली के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी असम के लिए पार्टी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।

चुनाव की तैयारी

असम में मार्च-अप्रैल 2026 में 126 सीटों के लिए चुनाव होने की उम्मीद है। कांग्रेस इन चुनावों के लिए अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे रही है।

Tags:    

Similar News