17 साल बाद तारिक रहमान की बांग्लादेश वापसी, ढाका की सड़कों पर समर्थकों का हुजूम

Update: 2025-12-25 06:07 GMT

नई दिल्ली। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान आज 17 साल के निर्वासन के बाद लंदन से ढाका लौट आए हैं। एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद रहमान पार्टी समर्थक और कार्यकर्ताओं के संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि वह रैली स्थल तक बुलेटप्रूफ बस से जाएंगे जो वहां से 300 फीट की दूरी पर स्थित है।

सड़कों पर समर्थकों का हुजूम

बता दें कि ढाका एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त उनके स्वागत के लिए बड़े पैमाने पर लोग मौजूद रहे और पूरा एयरपोर्ट उनके समर्थकों से भरा हुआ है।

आम चुनावों से पहले वापसी

तारिक रहमान की यह वापसी 12 फरवरी 2026 को होने वाले आम चुनावों से ठीक पहले हुई है। वह बोगुरा-6 सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

Tags:    

Similar News