मेष
प्रेम जीवन में अनुकूल अवसर मिल सकते हैं। अपने साथी की सराहना की जा सकती है, लेकिन गलतफहमी से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी मेहनत और पुराने संबंध के आधार पर सफलता का स्तर निर्धारित होगा। प्रेम संबंधों में अपेक्षाओं का दबाव आर्थिक खर्च बढ़ा सकता है। छोटी यात्रा प्रसन्नता देने वाली रहेगी।
वृषभ
काम में व्यस्तता के कारण साथी को समय देना मुश्किल हो सकता है, जिससे विवाद की स्थिति बन सकती है। मनमुटाव महसूस हो सकता है। सफल रहे तो बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती हैं। परिवार में छोटे मुद्दों पर असहमतियां तनाव में बदल सकती है।
मिथुन
साथी के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। किसी बड़े की सलाह से रिश्तों में मिठास आएगी। अविवाहितों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। भाई बहनों से बातचीत मेंअधिकारों को लेकर तनाव दिख सकता है।
कर्क
प्रेम संबंधों में अचानक टकराव हो सकता है। डेट पर जाने से खर्चे भी बढ़ सकते हैं। विरोधी आपकी सरलता और भावुकता का फायदा उठाना चाहेंगे। व्यवसाय में नए समझौते अभी टालना बेहतर रहेगा। शैक्षणिक कार्य में व्यवधान आ सकते हैं।
सिंह
प्रेम विवाह की बात हो सकती है, लेकिन परिवार का समर्थन मिलने में बाधा आ सकती है। भगवान शिव और माँ गौरी की पूजा करना लाभकारी हो सकता है। सकारात्मक सोच और भाग्य का समर्थन मिलने से विशेष रूप से नए व्यापारिक समझौतों में आपकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो जाएगी। जॉब के बदलाव के लिए किए जा रहे प्रयासों को सफलता मिल सकती है।
कन्या
प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें, साथी से अनबन या तनाव की संभावना है। साथी की वजह से काम में बाधा आ सकती है। नई योजनाएं बनेगी विरोधियों से सावधान रहना होगा। भावनात्मक संबंधों से दूरी तनाव दे सकती है।
तुला
प्रेम संबंधों में आज नजदीकियां बढ़ेंगी और रिश्ते मजबूत होंगे। पुराने विवाद सुलझने की उम्मीद है। पारिवारिक जीवन में भी पिछले कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। नई आर्थिक जिम्मेदारी सोच समझ कर लेनी होगी। अविवाहितों को विवाह के मनअनुकूल प्रस्ताव मिलेंगे।
वृश्चिक
पारिवारिक मामलों में व्यस्त रहने के कारण साथी को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। संवाद बनाए रखना ज़रूरी है। दूसरों के कार्यों की जिम्मेदारी लेने से बचना होगा। व्यर्थ की समस्याओं में उलझ सकते हैं। बड़ी हानि से बचने के लिये शेयर बाजार की अस्थिरता से दूरी बनानी होगी।
धनु
रिश्तों को बनाए रखने के लिए आज ज़्यादा प्रयास करने होंगे। एक-दूसरे पर दोषारोपण करने से बचें। धार्मिक आयोजन में शामिल होकर उत्साहित और सकारात्मक महसूस करेंगे। विरोधी भी धैर्य और कार्य कुशलता की प्रशंसा करेंगे। नियमों की पालना करनी होगी।
मकर
साथी के साथ डेट पर जाने की योजना बन सकती है। रिश्तों में मिठास के लिए जीवनसाथी की बातों को महत्व दें। पेरेंट्स की ओर से निराशा मिल सकती है। नए संसाधन जुटाने होंगे। वाहन आदि के रखरखाव पर धन खर्च हो सकता है। यात्रा सुखद रहेगी।
कुंभ
प्रेम के मामले में आज आत्मविश्वास महसूस होगा। आकर्षण बना रहेगा और नए रिश्ते बन सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह से लिए गए आर्थिक फैसले लाभ कारी रह सकते हैं। विलासिता की जीवन शैली पर बचत खर्च हो सकती है।
मीन
साथी के साथ यात्रा का योग बन रहा है, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। अपनी सीमाओं का ध्यान रखें। आपके कार्यों में से कमी निकाली जा सकती है। औचक निरीक्षण की संभावना रहेगी। रत्न आभूषण के कार्य से जुड़े लोगों को सावधानी से आगे बढ़ना होगा।