Yamuna River: CWC ने जारी की नई एडवाइजरी! यमुना का जलस्तर कुछ घंटों में होगा 207.40 पार, बारिश ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत
यमुना के आसपास और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को नावों के जरिए राहत शिविरों और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है, जहां लोगों को खाना, पानी और मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।;
नई दिल्ली। दिल्ली में बाढ़ के हालात को देखते हुए केंद्रीय जल आयोग (CWC) ने नई एडवाइजरी जारी की है। बता दें कि आयोग ने चेतावनी दी है कि यमुना का जलस्तर आज रात ८ तक 207.40 मीटर तक पहुंच सकता है। यह स्तर खतरे के निशान के काफी करीब है, जिससे राजधानी के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है।
बारिश ने बढ़ाई मुसीबत
केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में ऊपरी राज्यों में भारी बारिश हुई है, जिससे यमुना में पानी का प्रवाह तेजी से से बढ़ा है। मौसम विभाग ने भी अगले दो दिनों तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए
जानकारी के मुताबिक दिल्ली सरकार ने कहा है कि यमुना के किनारे बसे इलाकों से लोगों को शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। वहीं बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे काम कर रहा है और हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
किन इलाकों में घुसा पानी
बता दें कि यमुना का बढ़ता जलस्तर कई कॉलोनियों में तबाही मचा रहा है। ट्रांस-यमुना क्षेत्र, खासकर मयूर विहार फेज-1, यमुना बाजार और नजफगढ़ क्षेत्र के झरोड़ा कलां गांव में पानी घुस गया है।